राष्ट्रीय लोकदल के नेता नें चलाया जनसंपर्क अभियान

 

मतनावली गांव में राजन जावला का डोर टू डोर जनसंपर्क कर उन्होंने हर घर-घर जाकर जनता से सीधे संवाद किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया

सादिक सिद्दीक़ी

शामली (कांधला)।वार्ड 15 के मतनावली गांव में राष्ट्रीय लोकदल के वरिष्ठ नेता राजन जावला ने अपने व्यापक जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की, जो पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया। उन्होंने हर घर-घर जाकर जनता से सीधे संवाद किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया, जिससे उनका जनाधार और मजबूत हुआ।इस अवसर पर राजन जावला ने ग्रामीणों को राष्ट्रीय लोकदल की नीतियों, विकास योजनाओं और आगामी परियोजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। ग्रामीणों ने उनके सादगीपूर्ण अंदाज, मेहनती व्यक्तित्व और जनता के प्रति निष्ठा की जमकर प्रशंसा की।राजन जावला ने कहा, “हमारा मुख्य उद्देश्य हर नागरिक तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाना और विकास की नई राह खोलना है। जनता के भरोसे और समर्थन से ही हम अपने लक्ष्यों को साकार कर सकते हैं।”

उनके इस डोर टू डोर अभियान ने मतनावली और आसपास के क्षेत्रों में राष्ट्रीय लोकदल की लोकप्रियता को नई ऊँचाई पर पहुंचा दिया। ग्रामीणों ने राजन जावला को उनके कार्यों के लिए सराहा और उनके पक्ष में पूर्ण समर्थन देने का आश्वासन दिया।इस अभियान ने यह साबित कर दिया कि राजन जावला जनता के बीच अपने सादगी, मेहनत और ईमानदारी के दम पर मजबूत जनाधार बनाने में सफल हो रहे हैं। उनके प्रयासों से मतनावली गांव में न सिर्फ जनता का उत्साह बढ़ा, बल्कि राष्ट्रीय लोकदल के प्रति विश्वास और उम्मीदों की लहर भी दौड़ गई।राजन जावला का यह अभियान आगामी चुनावों के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि जनता के बीच उनकी लोकप्रियता और जनसंपर्क ने उन्हें क्षेत्र का पसंदीदा और भरोसेमंद नेता साबित कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!