कैराना CO ने किया कांधला थाने का औचक निरीक्षण मचा हंडकंप

सादिक सिद्दीकी

कांधला। कैराना क्षेत्राधिकारी (CO) श्याम सिंह ने शुक्रवार को अचानक कांधला थाने का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर, मालखाना, हवालात, रिकॉर्ड रूम व कार्यालयों का गहनता से निरीक्षण किया। उन्होंने थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों की हाजिरी चेक की और थाने की साफ-सफाई व्यवस्था को देखा। थाने में लंबित मामलों की जानकारी लेकर समय से निस्तारण करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाए और थाने में आने वाले प्रत्येक फरियादी से संवेदनशील व्यवहार किया जाए। CO श्याम सिंह ने पुलिसकर्मियों को चेतावनी दी कि लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने पुलिसकर्मियों को सतर्कता और ईमानदारी से ड्यूटी करने की सख्त हिदायत दी।

error: Content is protected !!