कांधला पुलिस की सराहनीय उपलब्धि: दहेज और दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार, कांधला थाना प्रभारी की हो रही प्रशंसा

शामली/कांधला थाना पुलिस ने एक बार फिर अपनी कर्तव्यनिष्ठा और तत्परता का परिचय देते हुए महिलाओं के खिलाफ अपराध में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर सराहनीय कार्य किया है। थाना प्रभारी सतीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दहेज उत्पीड़न और दुष्कर्म के गंभीर मामले में फरार चल रहे आरोपी साजिद, पुत्र निस्ताक, निवासी अशरफ कॉलोनी, थानाभवन को धर दबोचा। पुलिस अधीक्षक शामली राम सेवक गौतम के निर्देश और अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे महिला अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। मामले की शुरुआत 28 मई 2025 को हुई, जब पीड़िता ने अपने ससुराल वालों पर दहेज मांगने, मारपीट और दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए कांधला थाने में तहरीर दी थी। इस आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। कांधला थाना प्रभारी ने रणपाल सिंह और हेड कांस्टेबल नितिन कुमार को मामले की जांच सौंपी, जिसके बाद अथक प्रयासों से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस की इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से क्षेत्र में महिला सुरक्षा के प्रति विश्वास बढ़ा है। स्थानीय लोगों ने थाना प्रभारी की कार्यशैली और उनकी टीम की सक्रियता की जमकर प्रशंसा की है। कांधला थाना पुलिस का यह प्रयास न केवल पीड़िता को न्याय दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि समाज में अपराधियों के मन में भय पैदा करने वाला भी है। थाना प्रभारी सतीश कुमार और उनकी टीम की इस मुस्तैदी के लिए जनता और प्रशासन दोनों ने उनकी प्रशंसा की है। सतीश कुमार द्वारा दिन प्रतिदिन ताबड़तोड़ कार्यवाही से असामाजिक तत्वों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!