विधवा महिला के साथ दबंगों की दरिंदगी, तमंचे के बल पर मारपीट कर फाड़े कपड़े!

कांधला। ग्राम हाजीपुर दुगड्डा की निवासी विधवा महिला खतीजा ने थाना कांधला में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गांव के ही अख्तर, नईम, जमशेद और जैद ने मिलकर उसके साथ जबरदस्त बदसलूकी की। महिला का कहना है कि आरोपियों ने उसके घर पर जबरन कब्जा कर वहां अपने वाहन खड़े कर दिए थे।

27 जुलाई को शाम लगभग 4 बजे आरोपी हथियारों से लैस होकर उसके घर में घुस आए और देशी तमंचे के बल पर उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने महिला के कपड़े भी फाड़ दिए, जिससे महिला को मानसिक और शारीरिक आघात पहुंचा।

घटना से आहत पीड़िता ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों में घटना को लेकर रोष व्याप्त है और पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!