मुकदमा दर्ज

 

कांधला, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव हुरमजपुर में स्कूल से लौट रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में पीड़िता माँ की तहरीर पर पुलिस ने मामला कर लिया है।

क्षेत्र के गांव हुरमजपुर निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसकी बेटी किवाना के इंटर कॉलेज में पढ़ने ले लिए जाती है। शुक्रवार की दोपहर को छात्रा कॉलेज अवकाश के बाद अपने गांव में वापस लौट रही थी। इसी दौरान गांव के एक युवक सागर ने अपने घर के बाहर छात्र के साथ छेड़छाड़ की। पीडित किशोरी ने घर जाकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। आरोप है कि जब परिजनों ने आरोपी युवक के घर जाकर मामले की शिकायत की तो युवक के परिजनों पीडित किशोरी के परिजनों के साथ हाथापाई का प्रयास किया था। घटना के संबंध में पीडित छात्रा की मां ने थाने जाकर आरोपी युवक के विरुद्ध नामजद तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की थी। थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार का कहना है की घटना के संबंध में नाबालिक किशोर के विरुद्ध मामला पंजीकृत किया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!