चोर डकैत

 

शामली। कांधला थाना क्षेत्र के कैराना मार्ग निवासी नवनीत गोयल एक बड़ी चोरी की वारदात का शिकार हो गए हैं। नवनीत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीते मंगलवार की रात उनके फार्म हाउस में लगे ट्यूबवेल से अज्ञात चोरों ने सबमर्सिबल का तार, उपकरण और करीब 30 किलो सरिया चोरी कर लिया।

जानकारी के अनुसार, पीड़ित नवनीत गोयल ने हाल ही में अपने खेत में ट्यूबवेल का निर्माण कराया था और पानी के संग्रहण के लिए हॉद के निर्माण हेतु सरिया मंगवाया गया था। मगर मंगलवार रात अज्ञात चोर मौके पर पहुंचे और सबमर्सिबल से जुड़े महंगे तार और जरूरी उपकरणों के साथ-साथ सरिया भी उठा ले गए।

सुबह जब नवनीत खेत पर पहुँचे तो चोरी का पता चला, जिसके बाद उन्होंने तुरंत थाना कांधला में अज्ञात चोरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई और कार्रवाई की मांग की।

ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह की बढ़ती चोरी की घटनाएं सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही हैं। स्थानीय लोगों में भी घटना को लेकर रोष व्याप्त है और उन्होंने पुलिस से गश्त बढ़ाने की मांग की है।

पुलिस जांच में जुटी, चोरों का सुराग लगाने के प्रयास तेज।

error: Content is protected !!