IMG-20250716-WA0035

 

कांधला। कस्बे के मोहल्ला खैल में अंसारी समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन अरशद अंसारी के आवास पर किया गया, जिसमें समाज के दर्जनों गणमान्य लोग शामिल हुए। बैठक में सामाजिक कार्यों के साथ-साथ समाज सुधार को लेकर गहन विचार-विमर्श किया गया।

इस दौरान AWC अध्यक्ष मतलूब हसन अंसारी ने शिक्षा को समाज के विकास का एकमात्र सशक्त माध्यम बताया। उन्होंने कहा कि यदि समाज को आगे बढ़ाना है, तो बच्चों और युवाओं को शिक्षित करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने युवाओं से मुख्यधारा में आकर सामाजिक कार्यों में भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि युवा ही समाज की असली ताकत और ऊर्जा का केंद्र हैं।

बैठक में समाज में एकता और भाईचारे को मजबूत बनाने पर भी बल दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि आपसी सहयोग और जागरूकता से ही समाज को प्रगति के पथ पर अग्रसर किया जा सकता है।

बैठक में कोषाध्यक्ष हाजी यूसुफ अंसारी, यूनुस अंसारी (मिस्त्री), तफसीर अंसारी समेत कई समाजसेवी एवं वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!