मारपीट

 

कांधला। क्षेत्र के अलग-अलग मोहल्ले के दो पक्ष छीटा कशी गाली गलौच को लेकर आमने सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। घटना के संबंध में दोनों पक्षों ने पुलिस को एक दूसरे के विरुद्ध नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
कस्बे के मौहल्ला शेखजादगान निवासी रोहिल पक्ष ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि वह अपने भाई अतीक के साथ बाइक पर सवार होकर किसी कार्य हेतु शामली जा रहा था। जैसे ही बाइक सवार दोनों भाई दिल्ली सहारनपुर हाइवे स्थित किवाना मोड के समीप पहले से घात लगाए बैठे कस्बे के मौहल्ला गुजरान निवासी अमीश और नबील ने बाइक को रुकवा लिया। आरोप है कि दोनों भाईयों ने अपने साथियों सहित मिलकर गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी। वहीं कस्बे के मौहल्ला गुजरान निवासी अमीश पक्ष ने भी रोहिल पक्ष पर आरोप लगाते हुए बताया कि वह किवाना रोड स्थित खेत पर जा रहा था। जैसे ही वह धर्मकांटे के पास पहुंचा तो कस्बा निवासी सुहैल और अतीक ने गाली गलौज करते हुए मारपीट की। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!