कैराना। शामली के एसपी रामसेवक गौतम ने रविवार देर शाम कैराना पहुंचकर कस्बे के मुख्य मार्ग पर स्थित पब्लिक इंटर कॉलेज में आयोजित कांवड़ सेवा शिविर का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने शिविर में शिवभक्त कांवड़ियों के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संचालकों को सेवाभाव से काम करने का निर्देश दिया।

एसपी गौतम ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए पूरी तन्मयता और समर्पण के साथ सेवा कार्य किया जाना चाहिए। इस शिविर में संचालकों की ओर से श्रद्धालुओं के लिए नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा, पेयजल, भोजन और विश्राम की उचित व्यवस्था की गई है।
इस अवसर पर एडीएम परमानंद झा, वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल चौहान, मनीष चौहान, सीओ कैराना श्यामसिंह, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी समीर कश्यप सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। व्यापारी नेता अंकित गोयल, भाजपा नगराध्यक्ष अतुल मित्तल, आशीष अग्रवाल, शगुन मित्तल एडवोकेट, अतुल गर्ग, संजीव गोयल, विपुल जैन, रामकुमार सिंघल, शक्ति सिंघल एडवोकेट, अभिषेक गोयल, आशु गर्ग, जयपाल कश्यप, संजय कांबोज, राकेश और विपुल आदि ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।
इस शिविर के माध्यम से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि वे निर्बाध रूप से अपनी धार्मिक यात्रा पूरी कर सकें।