IMG-20250706-WA0039

 

कैराना ब्लॉक की नामचर्चा में अनाज सेवा में अग्रणी सेवादारों को किया गया पुरस्कृत! गांव इस्सोपुरटील में हुआ भव्य सम्मान समारोह!

कैराना। रविवार को ब्लॉक कैराना की मासिक नामचर्चा गांव इस्सोपुरटील में प्रेमी ऋषिपाल इन्सां के आवास पर आयोजित हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रेमी सेवक प्रताप इन्सां ने ‘धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा’ नारे के साथ किया। इस अवसर पर कविराज भाई-बहनों ने गुरु महिमा और नाम भजनों से साध-संगत को भाव-विभोर कर दिया।

कार्यक्रम में मौजूद 85 सदस्यीय सेवादार टीम के प्रतिनिधि सुरेश इन्सां और एडवोकेट सुरेन्द्र इन्सां ने परमार्थी कार्यों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि डेरा सच्चा सौदा और मानवता भलाई केंद्र बरनावा के लिए कैराना ब्लॉक द्वारा भेजे गए अनाज की सेवा में कई सेवादारों ने उल्लेखनीय योगदान दिया है।

समारोह के अंत में, इन सेवादारों को पुष्पमालाओं और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। जिन सेवादारों को पुरस्कृत किया गया, उनमें इंद्रपाल इन्सां, संगीता देवी इन्सां, चन्द्रों देवी इन्सां, ऋषिपाल इन्सां, राजेश देवी इन्सां, मांगेराम इन्सां, संदीप इन्सां, वीरेन्द्र इन्सां, प्रताप इन्सां, साहब सिंह इन्सां, विश्वास इन्सां, संजीव इन्सां, लोकेंद्र इन्सां और सोनू इन्सां शामिल हैं।

ब्लॉक की अगली नामचर्चा 13 जुलाई को गांव डून्डूखेड़ा में आयोजित की जाएगी, जहां और अधिक भक्तजन इस पावन सत्संग में शामिल होने की उम्मीद कर रहे हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!