IMG-20250630-WA0013

 

एडीजे अवधेश कुमार पाण्डेय सेवानिवृत्त: न्यायिक अधिकारियों और वकीलों ने पुष्प वर्षा करके दी विदाई!

कैराना। जनपद न्यायालय परिसर में तैनात अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एडीजे) अवधेश कुमार पाण्डेय को सेवानिवृत्ति के अवसर पर भावभीनी विदाई दी गई। करीब 14 माह तक एससी/एसटी कोर्ट में अपनी सेवाएं देने वाले न्यायाधीश पाण्डेय के सम्मान में न्यायिक अधिकारियों और अधिवक्ताओं ने पुष्प वर्षा की तथा उन्हें फूलों की मालाएं पहनाकर आभार व्यक्त किया।

अवधेश कुमार पाण्डेय ने 16 अप्रैल 2024 को एडीजे के रूप में शामली जनपद में कार्यभार संभाला था। मूल रूप से जौनपुर निवासी पाण्डेय वर्ष 2006 में बाराबंकी में न्यायिक अधिकारी के रूप में पहली बार नियुक्त हुए थे। इससे पहले उन्होंने आजमगढ़, चित्रकूट, गोरखपुर, बुलंदशहर और फिरोजाबाद जैसे जिलों में भी अपनी सेवाएं दी थीं।

विदाई समारोह के दौरान एडीजे पाण्डेय ने कैराना में बिताए अपने अनुभवों को साझा किया और सभी सहयोगियों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि न्यायपालिका में काम करने का यह सफर उनके लिए अत्यंत संतोषप्रद रहा।

मौजूद रहे ये गणमान्य व्यक्ति

इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश इंद्रप्रीत सिंह जोश, प्रधान न्यायाधीश (परिवार न्यायालय) बृजेश कुमार शर्मा, एडीजे ऋतु नागर, एडीजे पॉक्सो विशेष सीमा वर्मा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रतिभा, न्यायिक अधिकारी आशीष कांबोज, प्रशांत कुमार, ईशा चौधरी, आंचल कसाना, अंकित त्यागी, अमर प्रसाद, दिव्या चंद्रा, शिवानी चौधरी तथा जिला शासकीय अधिवक्ता संजय चौहान सहित कई वरिष्ठ अधिवक्ता और न्यायिक कर्मी उपस्थित रहे।

न्यायपालिका के सहयोगियों ने पाण्डेय के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उनके योगदान को याद किया।

 

error: Content is protected !!