
भारतीय किसान यूनियन कांधला को मिला नया नगर अध्यक्ष! रईस पठान को सौंपी गई बड़ी ज़िम्मेदारी!
कांधला। भारतीय किसान यूनियन कांधला को नया नगर अध्यक्ष मिल गया है। संगठन ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए रईस पठान को नगर अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया है। यह नियुक्ति जिला अध्यक्ष श्री शांता प्रधान जी के नेतृत्व में संपन्न हुई।
रईस पठान को यह जिम्मेदारी उनकी कर्मठता, समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा को देखते हुए दी गई है। संगठन को विश्वास है कि उनके नेतृत्व में किसान हितों की आवाज़ और भी बुलंद होगी और संगठन की जड़ें और मजबूत होंगी।
भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने रईस पठान को बधाइयाँ दी हैं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। संगठन की ओर से कहा गया है कि यह नियुक्ति संगठन को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करेगी।