
रात्रिकालीन अचानक निरीक्षण: एएसपी ओम प्रकाश सिंह ने रुधौली थाने का लिया जायज़ा! मचा हड़कंप!
सुरक्षा व्यवस्था जांचने अचानक पहुंचे एएसपी, थाना स्टाफ सकते में! अपनी अपनी व्यवस्था संभालते दिखे पुलिस कर्मी! थाना प्रभारी को को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश!
बस्ती: जनपद के तेज़ तर्रार अपर पुलिस अधीक्षक क़ानून व्यवस्था के नायक एएसपी ओपी सिंह ने जिले में कानून-व्यवस्था और पुलिस तंत्र की कार्यशैली को दुरुस्त करने के उद्देश्य से रुधौली थाने का रात्रिकालीन औचक निरीक्षण किया। यह निरीक्षण गुरुवार की देर रात किया गया, जिसमें थाने की सुरक्षा व्यवस्था, कर्मचारियों की उपस्थिति और लंबित मामलों की प्रगति की जांच की गई।
एएसपी ओम प्रकाश सिंह ने थाना प्रभारी और तैनात स्टाफ से विस्तृत चर्चा कर अपराध नियंत्रण, शिकायत निवारण और नागरिकों के साथ संवेदनशील व्यवहार पर जोर दिया। उन्होंने थाने में पंजीकृत प्रकरणों की समीक्षा करते हुए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही, रात्रि पट्रोलिंग और संवेदनशील स्थलों पर नजर रखने को कहा।
इस निरीक्षण के दौरान एएसपी ने थाना कर्मियों की प्रतिक्रिया समय और आपातकालीन तैयारियों का भी मुआयना किया। उन्होंने कहा कि “पुलिस का उद्देश्य जनता की सुरक्षा और विश्वास कायम करना है, इसके लिए हर स्तर पर पारदर्शिता और जवाबदेही जरूरी है।”
हाल ही में एएसपी ओम प्रकाश सिंह ने रुधौली में बकरीद की सुरक्षा तैयारियों और सामुदायिक सद्भाव को लेकर भी पैदल गश्त की थी।
इस निरीक्षण से पुलिस अधिकारियों में जवाबदेही बढ़ने और सार्वजनिक सुरक्षा में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।