भारत में 20 करोड़ मुसलमानों ने मनाई शांतिपूर्ण ईद, उपद्रव या प्रोवोकेशन से रहा दूर
देश की तरक्की, अमन, भाईचारा और आपसी सौहार्द के लिए मांगी गई दुआएं
ईदगाहों में नमाज़, घरों में दावत और सौहार्द: भारत ने देखी खुशहाल ईद
मुस्लिम समुदाय ने बढ़ाया भाईचारे का पैग़ाम, धार्मिक स्थलों के बाहर नहीं हुआ मुजरा जैसा कोई अप्रिय घटनाक्रम
ईद के दिन कहीं भी अप्रिय स्थिति पैदा नहीं हुई। यह मुस्लिमों की परिपक्वता को दर्शाता है।
भारत में हमेशा की तरह इस बार भी ईद-उल-फ़ित्र का बाबरकात त्योहार बहुत ही पुर-अमन तरीके से और सौहार्द के साथ संपन्न हुआ। देशभर के करीब 20 करोड़ मुसलमानों ने ईदगाहों और मस्जिदों में विशेष नमाज़ अदा की, एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी, और सामाजिक सद्भाव का अनूठा उदाहरण पेश किया।
उत्सव का माहौल
ईद के मौके पर मुस्लिम परिवारों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों को निभाते हुए दोस्तों और रिश्तेदारों को घरों में दावत दी। सेवइयों और विशेष पकवानों के साथ मेहमाननवाज़ी की। बच्चों को ईदी देने और नए कपड़े पहनने का रिवाज़ भी खूब देखा गया।
शांति और संयम व आपसी सद्भाव की मिसाल
ईद पर मुस्लिम समुदाय ने सामाजिक व धार्मिक सद्भाव बनाए रखने के लिए विशेष सावधानी बरती। किसी भी धार्मिक स्थल के बाहर मुजरा (नृत्य) या उत्तेजक नारेबाज़ी जैसी घटनाएं नहीं हुईं। स्थानीय प्रशासन ने भी सुरक्षा के पुख़्ता इंतज़ाम किए, जिससे उत्सव बिना किसी बाधा के संपन्न हुआ।
समुदाय के नेताओं ने जताई खुशी
मुस्लिम नेताओं व अन्य धर्मगुरुओं ने ईद के इस शांतिपूर्ण उत्सव को “देश की एकता की ताक़त” बताया। मुस्लिमों व उलमओं ने कहा कि” ईद का संदेश प्रेम और भाईचारे का है। हमने इसे पूरी ज़िम्मेदारी के साथ मनाया।” हिंदू और अन्य समुदायों के लोगों ने भी ईद की बधाइयाँ दीं और मिठाइयाँ बाँटकर सौहार्द को मज़बूत किया।
प्रशासन ने की तारीफ़
पुलिस अधिकारियों ने मुस्लिम नागरिकों के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि सभी ने नियमों का पालन किया। दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ईद के दिन कहीं भी अप्रिय स्थिति पैदा नहीं हुई। यह समाज की परिपक्वता को दर्शाता है।
ईद का यह शांतिपूर्ण उत्सव भारत की बहुलतावादी संस्कृति को एक बार फिर रेखांकित करता है। जहाँ एक ओर मुस्लिम समुदाय ने अपने धार्मिक कर्तव्यों को निभाया, वहीं दूसरे धर्मों के प्रति संवेदनशीलता भी दिखाई। यह घटना साबित करती है कि भारत में हर त्योहार साझा खुशियों और आपसी सम्मान के साथ मनाया जा सकता है।
ईद मुबारक के साथ ही सभी भारतीयों ने देश की अखंडता और शांति के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
देश के विभिन्न हिस्सों में ईद के दिन ईदगाहों में उमड़ा जनसैलाब


