
प्रेम विवाद में फंसकर युवक की धारदार हथियार से हत्या
सहारनपुर में प्रेम प्रसंग को लेकर दिनदहाड़े युवक की गला काट कर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
सहारनपुर। जिले के चिलकाना थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना में एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान अर्जुन के रूप में हुई है। घटना का कारण प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है, जिसमें अर्जुन या अर्जुन के छोटे भाई का एक गांव की लड़की से चल रहे संबंधों को विवाद का मुख्य केंद्र माना जा रहा है।
सूत्रों के अनुसार, अर्जुन या अर्जुन के छोटे भाई का एक स्थानीय लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसे लेकर हत्यारोपी बदल व लड़की के परिजन नाराज़ थे। इसी विवाद के चलते लड़की के परिवार ने अर्जुन को निशाना बनाया। बताया जा रहा है कि दिनदहाड़े हमलावरों ने अर्जुन पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी जान ले ली। और साथ ही अर्जुन के साथ आए एक मेहमान राजन बुरी तरह ज़ख्मी है।
पुलिस की कार्रवाई और आरोपी की गिरफ्तारी
घटना की सूचना मिलते ही सीओ सदर मनोज कुमार एएसपी विवेक तिवारी सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। अर्जुन के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायल राजन को इलाज के लिए सिविल हॉस्पिटल भेज दिया। पुलिस के अनुसार, घटना के बाद स्थानीय लोगों व गुस्साई भीड़ ने हत्यारोपी बादल को घेर लिया, जिसे पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए उसकी हिरासत में ले लिया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
परिवारों के बीच तनाव
स्थानीय निवासियों का कहना है कि दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से तनाव चल रहा था। लड़की के परिजनों को अर्जुन व अर्जुन के छोटे भाई से उसके संबंधों पर आपत्ति थी। इसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पुलिस ने मामले में लड़की के परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया है।
पुलिस प्रशासन का बयान
चिलकाना थाना प्रभारी ने बताया कि घटना के संदर्भ में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आरोपी को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने आगे कहा कि स्थिति को नियंत्रण में रखते हुए क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
स्थानीय प्रतिक्रिया
इस घटना ने पूरे इलाके में सदमे की लहर पैदा कर दी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से त्वरित न्याय की मांग की है। वहीं, पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और कानून को अपने हाथ में न लेने की अपील की है।
पुलिस जांच के तहत आरोपियों के खिलाफ सबूत जुटा रही है। मामले में अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है, साथ ही घटना के पीछे के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
यह खबर और अपडेट्स पाने के लिए बने रहें हमारे साथ।