IMG-20250211-WA0026

कमजोर होता पुलिस तंत्र, चोर हो रहे हावी

लगातार हो रही चोरियां, आरोपियों को पकड़ने में पुलिस नाकाम सादिक सिद्दीक़ी 

कांधला। कांधला थाना क्षेत्र में एक तरफ जहां चोरी की वारदातें दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है, वही, चोरों के आगे कांधला पुलिस बेबस नजर आ रही है।आपको बता दे शामली जनपद के कांधला थाना क्षेत्र में एक के बाद एक लगातार हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा ना होने से क्षेत्रवासियों में भारी रोष व्याप्त है। क्षेत्र के गांव चढ़ाव निवासी किसानों ने बैठक कर चोरी की घटनाओं के खुलासे और क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत करने की मांग के लिए मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है।पिछले दो माह में थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले बहुत बुलंद दिखाई दिए है। क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों ने रंगदारी, चोरी और ठगी जैसी घटनाओं को अंजाम देकर क्षेत्र में दहशत फैला दी है। सर्दियों के दस्तक देते ही चोरों ने एक के बाद एक चोरी की घटनाओं को अंजाम देना शुरू कर दिया था और लगभग दो दर्जन किसानों को निशाना बनाते हुए उनकी ट्यूबवेलों से कीमती सामान चोरी कर लिया। किवाना निवासी किसान के घेर में खड़ी ट्रैक्टर ट्राली चोरी की घटना का पुलिस आज तक खुलासा नहीं कर पाई। लगभग दो दर्जन किसानों की ट्यूबवेलों पर हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा करने में पुलिस की सफलता नहीं के बराबर है। चोरों ने बेखौफ होकर एक के बाद एक चोरी की घटनाएं की लेकिन पुलिस आज तक चोरों का सुराग नहीं लगा पाई। एक के बाद एक हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा ना होने से नाराज किसानों क्षेत्र के गांव चढ़ाव में एक बैठक की और चोरी की घटनाओं का खुलासा ना होने पर रोष प्रकट किया। किसानों ने खेतों पर हुई चोरी की घटनाओं के खुलासे की मांग को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पोर्टल पर मामले से अवगत कराते हुए घटनाओं के खुलासे की मांग करते हुए क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की है।इस दौरान जसवीर बिटू जितेंदर बिजेपाल प्रीतम नवाब महिपाल ऋषिपाल सतपाल आदि लोग मौजूद रहे। 

error: Content is protected !!