आरोपियों क़ो थाने से भगाने व गाली का प्रयोग करने के मामले नें पकड़ा तूल

उच्च अधिकारियों सहित मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर पूरे मामले से अवगत कराते हुए की कार्यवाही की मांग।
कांधला न्यायालय में उपस्थित ना होने पर पुलिसकर्मियों द्वारा गिरफ्तार आरोपियों को थानाध्यक्ष द्वारा थाने से भगाने और थानाध्यक्ष द्वारा अधीनस्थ पुलिसकर्मियों के प्रति गाली का प्रयोग करने के मामले में क्षेत्र के गांव भनेड़ा निवासी सूरजवीर ने उच्च अधिकारियों सहित मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर पूरे मामले से अवगत कराते हुए कार्यवाही की मांग की है।पिछले कई दिनों से क्षेत्र में एक मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। थाना क्षेत्र के गांव भनेड़ा से वारंटी अली मोहम्मद और कामिल के न्यायालय में पेश न होने पर पुलिसकर्मि उक्त दोनों को गिरफ्तार कर थाने ले आए थे। उक्त दोनों वारंटी को थाना प्रभारी क्षितिज कुमार द्वारा थाने से छोड़ दिया गया था। मामले में भनेड़ा निवासी सूरजवीर और थानाध्यक्ष क्षितिज कुमार की फोन पर वार्ता का एक ऑडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल ऑडियो में थानाध्यक्ष क्षितिज कुमार ने वारंटी को थाने से भगा देने की बात को भी स्वीकार किया है। इतना ही नहीं वायरल ऑडियो में थानाध्यक्ष क्षितिज कुमार वारंटी को गिरफ्तार करने वाले पुलिसकर्मी के प्रति भी गंदी गाली का प्रयोग करते सुनाई दे रहे हैं, जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उच्च अधिकारियों के संज्ञान में आया और मामले की जांच एसपी रामसेवक गौतम ने क्षेत्राधिकारी कैराना को सौंपी है। मामले में जब सूरजवीर ने अधिकवक्ता से बात की तो अधिवक्ता अनुभव स्वामी का कहना है की यदि एनबीडब्लू हुए थे तो यह कहकर छोड़ देना कि यहां कोई मर गया या चोट लग गई तो उसका जिम्मेदार कौन होगा, अनुचित है। अगर थानाध्यक्ष ने ऐसे शब्दों का प्रयोग किया है तो मुझे नहीं लगता कि वह अच्छी जॉब के दायित्ववान हैं।
मामले में एडिशनल एसपी संतोष कुमार का कहना है कि कोई वारंटी था, जिसको थाने से छोड़ दिया गया। अब क्या स्थिति रही होगी और किन परिस्थितियों में यह सब कुछ हुआ है। इसकी जांच सीओ कैराना को सौंपी गई है। जांच के बाद उचित कार्यवाही की जाएगी।