images (32)

बकाया मांगने पर दबंगों ने की मारपीट,मुकदमा दर्ज

 

कैराना। दो वर्ष पूर्व मकान बनाने के लिए उधार के तौर पर दुकान से उधार सीमेंट व सरिया उठाने वाले ने पैसे मांगने पर दुकानदार के साथ मारपीट की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार नामजद व सात अज्ञात के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

 

मोहल्ला इस्लामनगर निवासी मुकर्रम पुत्र इलियास ने कोतवाली पर तहरीर देकर चार नामजद व सात अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। बताया है कि कस्बे के झाड़खेड़ी रोड़ पर सरिया व सीमेंट आदि की दुकान है। दो वर्ष पूर्व महताब व शाहनवाज निवासीगण झाड़खेड़ी अपना मकान बनाने के लिये सीमेंट व सरिया खरीद कर ले गए थे और पंद्रह हजार रुपये बकाया रह गए थे। आरोप है कि गत शुक्रवार को सुबह नौ बजे महताब पुत्र सगीर, सरफराज पुत्र सगीर व शाहनवाज पुत्र नामालूम निवासीगण ग्राम झाडखेडी दुकान पर आये। जैसे ही व्यापारी ने अपनी बकाया पन्द्रह हज़ार रुपये की मांग की तो वो उत्तेजित हो गए और गाली- गलौज करने लगे। कुछ देर बाद ही उपरोक्त व्यक्ति साजन पुत्र नामालूम व 7-8 अज्ञात व्यक्ति हाथो मे लाठी-डण्डे व हथियार लेकर दुकान में घूस आये तथा प्रार्थी को गालीयाँ देने लगे।जब विरोध किया तो दबंगों ने लाठी-डण्डो से हमला कर दिया। बीच बचाव को आगे आए मेरे भाई अन्सार के साथ भी दबंगों ने लाठी-डण्डो से मारपीट की। इस दौरान वह भी गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार नामज़द व सात अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!