IMG-20230707-WA0003

एएसपी ओपी सिंह ने अन्तर जनपदीय पुलिस के साथ बैठक कर ट्रैफिक योजना के सम्बंध में की वार्तालाप

बागपत मुज़फ्फरनगर पुलिस के साथ ट्रैफिक रूट डायवर्ट के सम्बंध में बैठक के बाद संयुक्त रूप से जनपदीय सीमाओं के डायवर्जन बिंदुओं का भ्रमण किया।

 

शामली। कावड़ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था और कावड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए हर समय अलर्ट जनपद शामली के अपर पुलिस अधीक्षक कानून व्यवस्था के नायक ओपी सिंह ने गत गुरुवार रात्रि अन्तर जनपदीय पुलिस के साथ ट्रैफिक रूट डायवर्जन सम्बन्धित वार्तालाप के बाद जनपद मुज़फ्फरनगर और बागपत पुलिस के साथ संयुक्त रूप से जनपदीय सीमाओं ककड़ीपुर, परासौली, गढ़ी शेखावत और फुगाना तक चौकियों और थानों का भ्रमण किया और ट्रैफिक रूट डायवर्जन योजना सम्बन्धित वार्तालाप की।

एएसपी ओपी सिंह कावड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए तो अलर्ट हैं ही साथ ही कमर्शियल और घरेलू वाहनों के आवागमन प्रभावित ना हो इसके लिए भी प्रयासरत हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!