images - 2023-07-04T125840.866

यमुना घाट और कांवड मार्ग का किया निरीक्षण, दिए ज़रूरी दिशा निर्देश

कैराना। शिवभक्तो की यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से सभी तैयारियों को पूरा किया गया हैं। एसडीएम ने कांवड़ मार्ग का निरीक्षण करते हुए शामली मार्ग व यमुना घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

गुरुवार को एसडीएम निकिता शर्मा ने शामली मार्ग से यमुना ब्रिज तक कांवड मार्ग का निरीक्षण किया। यमुना घाट पर व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया। इस दौरान बारिश के कारण प्रभावित हुए वाच टॉवरों को पुनः दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। वही नगर में स्थित पालिका बाजार के सामने कट को बंद कराने के निर्देश दिए गए। वही पालिका प्रशासन को निर्देश देते हुए मार्ग पर अस्थाई पोल रखवाकर पैदल जाने वाले शिवभक्तों के लिए सेफ जॉन बनवाया गया।उन्होंने सम्बंधित विभागों कोआवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मौजूद तहसीलदार गौरव सांगवान ने बताया कि पालिका बाजार के सामने कट पर पुलिसकर्मियों की तैनाती के लिए कोतवाली को एसडीएम ने निर्देशित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!