pic

जल्द बंद होगा रोहाना चीनी मिल, खेत में खड़े गन्ने को लेकर किसान हुए परेशान, दी चेतावनी।

मुजफ्फरनगर। जनपद को वैसे तो गन्ना बेल्ट कहा जाता है लेकिन यहां गन्ना पैदा करने वाले किसान इन दिनों मिल प्रशासन के आदेशों से परेशान हैं, दरअसल रोहाना चीनी मिल ने एक आदेश जारी किया है कि जल्द रोहाना चीनी मिल बंद कर दिया जाएगा लेकिन इसके लिए मई की तेज गर्मी में भी किसान तपते सूरज के नीचे अपने गन्ने की छिलाई कर गन्ने को जल्दी से जल्दी मिल में पहुंचाने के लिए पूरे परिवार के साथ लगे हुए हैं। आपको बता दें गन्ना किसानों ने मिल प्रशासन को चेतावनी दे दी है कि अगर मिल तब तक किसानों का गन्ना खेतों में खड़ा है उससे पहले बंद होता है तो वह अपनी खड़ी गन्ने की फसल में आग लगा देंगे। बहरहाल चीनी मिलों की चेतावनी से गुस्साए किसानों की माने तो 25 मई तक अभी मिल को चलता रहना चाहिए रोहाना इलाके में दर्जनों किसानों का कहीं 100 बीघा गन्ना अभी खेतों में खड़ा हुआ है। वही गुस्साए किसान ने यह भी साफ कर दिया कि अगर मिल बंद हुआ तो माचिस की तिल्ली से अपनी खड़ी गन्ने की फसल में आग लगा देंगे।

error: Content is protected !!