दुकान में घुसकर तांडव! तोड़फोड़-मारपीट के मामले में सात आरोपी गिरफ्तार

 

दूध संचालक की दुकान में घुसकर मचाया कथित उत्पात, पुलिस ने सात को दबोचकर भेजा जेल फरार आरोपियों की तलाश जारी

 

सादिक सिद्दीक़ी

कांधला। पूर्वी यमुना नहर के पास दूध संचालक की दुकान में घुसकर कथित तौर पर तोड़फोड़ और मारपीट करने के मामले में कांधला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ था। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीमें गठित की थीं।बताया गया कि दूध संचालक विनय बालियान की दुकान में कुछ लोग घुस गए और वहां कथित रूप से जमकर तोड़फोड़ व मारपीट की गई। आरोप है कि दुकान में घुसकर सामान को नुकसान पहुंचाया गया और मारपीट कर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया गया। घटना के बाद पीड़ित की शिकायत पर थाना कांधला पुलिस ने जानलेवा हमला समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जैद, रिहान, भूरा, शाहिद, शाहनूर, अरमान और हारून को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ और आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।थाना प्रभारी निरीक्षक बच्चू सिंह ने बताया कि दुकान में घुसकर तोड़फोड़ और मारपीट के मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। घटना में शामिल अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।पुलिस की सख्ती से मचा हड़कंप: घटना के बाद पुलिस ने साफ कर दिया है कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस का दावा है कि घटना में शामिल अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!