PNB बैंक के पास युवक को घेरकर पीटा, चार अज्ञात आरोपी फरार

 

सादिक सिद्दीक़ी

कांधला। कस्बे में पीएनबी बैंक के पास युवक को रोककर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। चार अज्ञात लोगों पर रास्ता रोककर हमला करने का आरोप है। मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित ने थाने पहुंचकर तहरीर देते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।कस्बे के मोहल्ला खेल निवासी समीम के पुत्र उस्मान ने बताया कि वह सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे अपने निजी कार्य से पीएनबी बैंक के पास पहुंचा था। आरोप है कि इसी दौरान चार अज्ञात लोगों ने उसका रास्ता रोक लिया और बिना किसी स्पष्ट कारण के उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। हमलावरों ने युवक को पीटकर घायल कर दिया और घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए।मारपीट में घायल युवक को सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस की मदद से कांधला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। घटना के बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी और मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की।मामले को लेकर कांधला थाना प्रभारी निरीक्षक बच्चू सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!