
संदिग्ध परिस्थितियों में घोड़ी की मौत, जहर देने का आरोप
कांधला। कस्बे के मोहल्ला रायजादगान में संदिग्ध परिस्थितियों में एक घोड़ी की मौत हो गई। घटना से घोड़ी मालिक के परिवार में कोहराम मच गया। पीड़ित अनीस पुत्र यूनुस ने घोड़ी को जहर दिए जाने की आशंका जताते हुए थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
अनीस विवाह समारोहों में घोड़ी-बुग्गी चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता है। उसके अनुसार देर रात करीब दो बजे पड़ोसियों ने सूचना दी कि घोड़ी जमीन पर पड़ी तड़प रही है। वह मौके पर पहुंचा तो घोड़ी दम तोड़ चुकी थी और उसके मुंह से खून निकल रहा था। पीड़ित के मुताबिक घोड़ी की कीमत करीब पांच लाख रुपये थी। घोड़ी की मौत से उसका रोजगार भी प्रभावित हो गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।