बस स्टैंड से घर लौट रहे युवक से मारपीट, पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज

कांधला। बस स्टैंड से घर लौट रहे युवक को रास्ते में रोककर गाली-गलौज और मारपीट करने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

जानकारी के अनुसार, करीब एक माह पूर्व कस्बा एलम निवासी टिंकू बस स्टैंड से अपने घर लौट रहा था। आरोप है कि रास्ते में एलम निवासी जगपाल, विनीत, पंकज, अंश और वंश ने उसे रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!