IMG-20260619-WA0015

 

जिलाधिकारी ने की व्यापार बंधुओं के साथ बैठक

एजेण्डे पर उठाए गये बिन्दुओं को तब तक न हटाया जाए जब तक शिकायतकर्ता संतुष्ट न हो जाए

नगर निगम एवं पुलिस विभाग द्वारा अतिक्रमण हटाने का कार्य अभियान के रूप में चलाया जाए

वैण्डिंग जोन की व्यवस्था की जाए

जिलाधिकारी की सख्ती के कारण पिछले माह के अधिकतर एजेण्डा बिन्दुओं को किया गया यथाशीघ्र निस्तारित…

व्यापार बंधुओं ने प्रकट की संतुष्टि

 

सहारनपुर:- जिलाधिकारी ने व्यापारियों को व्यापार में आ रही समस्या पर चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र निस्तारण हेतु निर्देशित किया। नुमाईश कैम्प के पास पुलिया पर दोनों तरफ सड़क पर अतिक्रमण एवं जाम की स्थिति की शिकायत मिलने पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि नगर निगम एवं पुलिस विभाग द्वारा अतिक्रमण हटाने का कार्य अभियान के रूप में चलाया जाए। उन्होने कहा कि वैण्डिंग जोन की व्यवस्था की जाए। अंसारी रोड़ पर व्यापारियों के लिए शौचालय बनाए जाने के संबंध में उन्होने निर्देश दिए कि नगर निगम यथाशीघ्र यहां पर टैण्डर करवाकर यूरिनल बनावाएं। जिन दुकानदारों की दुकान होने के बावजूद सड़क पर दुकानें लगाई जाती है उसकी जांच कर कार्य किया जाए।

अंसारी रोड़ पर शिवालिक बैंक एवं कोतवाली के पास सड़क बनाई गयी है जहां पर काफी सामग्री पड़ी हुई है। इस संबंध में जिलाधिकारी ने नगर निगम को 30 जून तक सीएम ग्रिड से निर्माणाधीन कार्य को पूर्ण करने एवं साफ सफाई करने के निर्देश दिए। विधिक माप विज्ञान विभाग को निर्देश दिए कि घटतौली करने वालों की नियमित चैकिंग की जाए। इस संबंध में एक रोस्टर भी बनाया जाए। बैंक संबंधी प्रकरणों को डीएलआरसी की बैठक में रखने को कहा। ढमोला नदी की सफाई के लिए नगर निगम को निर्देश दिए।

जनपद में लेबर अड्डा बनाए जाने संबंधी प्रकरण पर जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व की अध्यक्षता में उपजिलाधिकारी एवं नगर निगम के अधिकारियों के साथ बैठक करवाने के निर्देश दिए।

बैठक में अरूणेश सहित विद्युत, लोक निर्माण विभाग, स्मार्ट सिटी, नगर निगम, पुलिस विभाग के अधिकारी एवं व्यापारियों की ओर से मुकुंद मनोहर गोयल, श्री हरपाल वर्मा, रमेश अरोड़ा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!