IMG-20260430-WA0010

 

कैराना। क्षेत्र के गाँव पंजीठ स्थित जामिया रहमतुल उलूम में “दस्तार-बंदी व समाज सुधार” विषय पर सालाना जलसा आयोजित हुआ। इसकी अध्यक्षता मौलाना मोहम्मद सलमान बिजनौरी ने की और मौलाना मोहम्मद आकिल मुख्य अतिथि रहे।

मौलाना सलमान बिजनौरी ने अपने संबोधन में युवाओं को सोशल मीडिया के गलत इस्तेमाल से सावधान रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि बिना जांची-परखी और भड़काऊ पोस्ट समाज में नफरत फैलाती हैं और व्यक्ति के चरित्र पर भी बुरा असर डालती हैं।

उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे अपनी ऊर्जा सही दिशा में लगाएं और अच्छे आचरण को अपनाएं। साथ ही, लोगों को सही मार्गदर्शन के लिए विद्वानों (उलेमा) से जुड़े रहने की भी सलाह दी।

कार्यक्रम की शुरुआत कुरान की तिलावत से हुई और नात पेश की गई। इस दौरान कई छात्रों की दस्तार-बंदी की गई और छात्राओं को कुरान पूरा करने पर सम्मानित किया गया। अंत में जामिया हाज़ा के मोहतमीम कारी फारूक साहब ने सभी आने वाले मेहमानों का शुक्रिया एवं दुआ के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

error: Content is protected !!