रूहानियत और तालीम की रौनक मस्जिद में मुनअक़िद हुआ तालीमी इजलास,

 

* मौलाना आक़िल की मौजूदगी से महफ़िल महक उठी

*

सादिक सिद्दीक़ी

 

कांधला कस्बे के मोहल्ला खेल घसोली मार्ग स्थित चाँद सितारा मस्जिद में जुमे की नमाज़ से पहले मक्तब का एक मुख़्तसर मगर निहायत पुरवक़ार तालीमी इजलास मुनअक़िद हुआ। इस इल्मी और रूहानी जलसे में मौलाना मुहम्मद आक़िल दामत बरकातुहुमुल आलिया ने ख़ुसूसी शिरकत फरमाकर महफ़िल की रौनक़ में चार चाँद लगा दिए।

इजलास की शुरुआत नन्हे तलबा की तिलावत-ए-क़ुरआन, नज़्मों और दीगर असबाक की पेशकश से हुई। बच्चों की आत्मविश्वास से भरी आवाज़ें और खुशनुमा अंदाज़ ने उपस्थित लोगों के दिलों को छू लिया। हज़रत मौलाना आक़िल साहब ने बच्चों की शानदार पेशकश पर दिल खोलकर दुआएँ दीं और नसीहतों से नवाज़ा।

*उन्होंने कहा*

“इन नन्हे बच्चों की तालीम और तरबियत ही असली सरमाया है। दीनी तालीम इंसान को सिर्फ़ पढ़ा-लिखा नहीं बल्कि बेहतर इंसान बनाती है।”मौलाना ने उस्ताद-ए-किराम की मेहनत को सराहते हुए कहा कि बच्चों की दीनी बुनियाद को मजबूत बनाना सबसे बड़ा सदक़ा-ए-जारीया है।

इस मौके पर जमीयत उलेमा ज़िला शामली के तहत क़ायम दीनी तालीमी बोर्ड की कोशिशों को भी सराहा गया। बताया गया कि बोर्ड की जानिब से मक्तबात की निगरानी, असातिज़ा की रहनुमाई और तालीमी मयार को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है, जिसका नतीजा बच्चों की आज की कामयाब कारकर्दगी में साफ़ नज़र आया।अहल-ए-महल और तमाम हाज़िरीन ने बच्चों की पेशकश को दिल से सराहा और इस रूहानी व तालीमी इजलास पर खुशी का इज़हार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!