बिजली बिल वसूली करने पहुंची टीम पर हमला सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

 

सादिक सिद्दीकी

कांधला। विकासखंड क्षेत्र के गांव डून्डूखेड़ा में बिजली बिल राहत योजना के तहत बकाया वसूली करने पहुंची विद्युत विभाग की टीम पर हमला करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद विभाग की ओर से कांधला थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार, गांव डून्डूखेड़ा बिजलीघर पर तैनात अवर अभियंता सत्य प्रकाश शुक्रवार को अपनी टीम सोनू, आशीष, आनंद, मामन और शुभम सैनी के साथ उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार गांव में बिजली बिल चेकिंग और बकाया वसूली अभियान चला रहे थे।इसी दौरान शिव मंदिर के पास पंडित मोहल्ले में मुकेश पुत्र ओमदत्त के नाम पर ₹10,243 रुपये का बकाया पाया गया। जब टीम कनेक्शन काटने पहुंची तो स्थिति बिगड़ गई।आरोप है कि सोमपाल, राहुल, सुभाष सहित अन्य लोगों ने टीम के साथ गाली-गलौज की और धारदार हथियारों से हमला करने का प्रयास किया। आरोपियों ने सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए टीम को जान से मारने की धमकी भी दी।घटना के बाद अवर अभियंता सत्य प्रकाश ने थाने पहुंचकर सभी आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि “मामले में तहरीर प्राप्त हो गई है। जांच की जा रही है, तथ्य स्पष्ट होने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।”घटना के बाद विभागीय कर्मचारियों में आक्रोश देखा जा रहा है और सुरक्षा की मांग उठाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!