ई-चालान सिस्टम की करामात: कार चालक पर हेलमेट न पहनने का एक हजार का जुर्माना!”

 

सादिक सिद्दीक़ी

कांधला क्षेत्र से एक ऐसा अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, जिसे सुनकर लोग हैरानी में सिर पकड़ रहे हैं। दरअसल, गांव गंगरू निवासी शाहिद पुत्र इनामुल हक की कार का चालान हेलमेट न पहनने के आरोप में काट दिया गया! जी हां, कार का चालान हेलमेट न पहनने पर!शाहिद ने बताया कि वह 9 फरवरी को शामली से अपनी चार पहिया गाड़ी में सीट बेल्ट लगाकर आराम से गांव लौट रहे थे। तभी कुछ देर बाद उनके मोबाइल पर संदेश आया “आपका चालान हेलमेट न पहनने पर ₹1000 चालान काटा गया है।” शाहिद ने पहले तो सोचा कि कोई मज़ाक है, लेकिन जब उन्होंने e-Challan वेबसाइट पर जाकर देखा, तो सच में उनका चालान बकायदा हेलमेट उल्लंघन के तहत दर्ज था! इस अजीबो-गरीब चालान ने ई-चालान सिस्टम की “कारगुज़ारी” पर सवाल खड़े कर दिए हैं। शाहिद ने इस तकनीकी ‘कमाल’ की शिकायत संबंधित विभाग में कर दी है और दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है “भाई, कार चला रहे थे, हेलमेट पहनते भी तो कैसे दिखते? ड्राइवर समझते या स्पेसमैन?मामला सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बना हुआ है। “तकनीक तो आगे बढ़ गई है, अब इंसान ही पीछे रह गया

 

*इन्होने कहा*

।शामली इंस्पेक्टर निधि चौधरी ने बताया “मामला पूरी तरह से मिसप्रिंट का है। सिस्टम में त्रुटि के कारण यह चालान गलती से जारी हो गया। जल्द ही इसे निरस्त कर दिया जाएगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!