दिन में करते थे रेकी, रात में उड़ाते थे बिजली लाइन पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा!

सादिक सिद्दीक़ी,

कांधला क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली लाइन चोरी की घटनाओं का आखिरकार कांधला पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार के नेतृत्व में टीम ने चार शातिर चोरों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से अवैध हथियार, चोरी की मोटरसाइकिलें, ट्रांसफॉर्म, बैटरी और जला हुआ तांबा बरामद किया है।पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह के निर्देशन में गठित विशेष टीम को यह सफलता हाथ लगी है।गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम हैं सोकत व फुरकान निवासी कस्बा केराना, शिवम व राशिद निवासी शामली।
पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे दिन में खेतों और जंगलों में घूमकर बिजली लाइनों की रेकी करते थे, और रात में बिना मोबाइल फोन इस्तेमाल किए चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे ताकि लोकेशन ट्रेस न हो सके। चोरी किया गया तांबा गंगेरू गांव के पास एक खंडहर में जमा किया जाता था, जिसे बाद में गला कर बेच दिया जाता था।


पकड़े गए आरोपियों ने यह भी कबूल किया कि उन्होंने घढ़ी पुख्ता, झिंझाना, केराना, थाना भवन और कांधला क्षेत्रों में कई वारदातों को अंजाम दिया है।
पुलिस ने सभी अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।एसपी शामली एन.पी. सिंह ने इस सराहनीय कार्य के लिए थाना प्रभारी सतीश कुमार और उनकी टीम की खुलकर प्रशंसा की। कांधला पुलिस की मुस्तैदी से बिजली चोरों के होश उड़ गए!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!