कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना अध्यक्ष ने , निकाला पैदल मार्च

 

सादिक सिद्दीक़ी

कांधला क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए थाना कांधला प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने कस्बे की मुख्य सड़कों पर भव्य फ्लैग मार्च निकाला।

पुलिस दल ने मुख्य बाजार, सब्ज़ी मंडी, केराना बस स्टैंड, मोहल्ला खेल और रेलवे रोड समेत भीड़भाड़ वाले इलाकों में घूमकर आम जनता को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। मार्च के दौरान सशस्त्र पुलिसकर्मियों की मौजूदगी से माहौल में अनुशासन और विश्वास झलकता दिखा।

थाना प्रभारी सतीश कुमार ने कहा कि कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। कांधला में शांति और सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है।

उन्होंने नागरिकों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत पुलिस को सूचना दें ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

मार्च में पुलिस ने लोगों को कानून व्यवस्था का पालन करने, अफवाहों से दूर रहने और सहयोग की अपील की। पुलिस की इस कार्यवाही से क्षेत्र के लोगों में संतोष और सुरक्षा का माहौल बना, वहीं असामाजिक तत्वों में खौफ देखा गया।

स्थानीय नागरिकों ने थाना प्रभारी के इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे अभियान समय-समय पर होने चाहिए जिससे अपराध पर अंकुश लगे और आमजन सुरक्षित महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!