पूर्वी यमुना नहर का सौंदर्यीकरण कार्य शुरू

 

सादिक सिद्दीक़ी

कांधला कस्बे में पूर्वी यमुना नहर के सौंदर्यीकरण का कार्य सिंचाई विभाग द्वारा युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया गया है। यह कार्य वर्षों पुराने मनकामेश्वर महादेव मंदिर के सामने किया जा रहा है, जिससे यहां आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी।

बताया जा रहा है कि मंदिर के सामने पूर्वी यमुना नहर की स्थिति लंबे समय से खस्ताहाल थी। इस कारण प्रतिदिन बड़ी संख्या में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

इस समस्या की गंभीरता को देखते हुए विभागीय अधिकारियों के निर्देश पर नहर के सौंदर्यीकरण और सुधार का कार्य प्रारंभ किया गया है। सिंचाई विभाग के जेई संदीप कुमार ने बताया कि पूर्वी यमुना नहर का सौंदर्यीकरण कार्य उच्च अधिकारियों के आदेशानुसार तेजी से पूरा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!