Oplus_131072

 

कैराना। थाना कैराना क्षेत्र में मिशन शक्ति 5 अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को एंटी रोमियो टीम द्वारा जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। टीम ने क्षेत्र के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों, शिक्षण संस्थानों व बाज़ार क्षेत्रों में पहुंचकर बालिकाओं और महिलाओं को उनके अधिकारों एवं सुरक्षा उपायों के बारे में जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान टीम ने महिलाओं को छेड़छाड़, स्टॉकिंग, साइबर अपराध जैसे मामलों से सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस सहायता प्राप्त करने के तरीकों के बारे में बताया। इस दौरान उन्हें 1090 (महिला हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 181 (महिला सहायता), और 1098 (बाल हेल्पलाइन) जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।

एंटी रोमियो टीम ने उपस्थित महिलाओं को यह भी समझाया कि किसी भी प्रकार की असुविधा या उत्पीड़न की स्थिति में वे बिना हिचक पुलिस से संपर्क करें। टीम ने जागरूकता पर्चे भी वितरित किए और महिलाओं को आत्मरक्षा के बुनियादी उपायों के प्रति प्रेरित किया।

पुलिस का यह प्रयास महिलाओं में आत्मविश्वास और सुरक्षा की भावना बढ़ाने की दिशा में एक सराहनीय कदम माना जा रहा है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!