Oplus_131072

 

एएसपी संतोष कुमार सिंह ने थाना कैराना व कांधला लंबित विवेचनाओं की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश!

शामली। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) श्री सन्तोष कुमार सिंह द्वारा गत रात्रि थाना कैराना व थाना कांधला में अर्दली रूम आयोजित कर लंबित अभियोगों की विवेचनाओं की समीक्षा की गई। इस दौरान एएसपी ने प्रत्येक विवेचक से प्रकरणों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली और लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण हेतु स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि सभी विवेचक समयबद्ध और निष्पक्ष जांच करें ताकि पीड़ितों को शीघ्र न्याय मिल सके। एएसपी ने विवेचनाओं में पारदर्शिता और साक्ष्य के उचित संकलन पर विशेष बल दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि अनावश्यक देरी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने थानों की अभिलेख व्यवस्था,  अपराधों की स्थिति तथा विवेचकों के कार्यप्रदर्शन की भी समीक्षा की। उनके कुशल नेतृत्व और सक्रिय निरीक्षण से पुलिस कार्य प्रणाली में और अधिक पारदर्शिता तथा गति आने की उम्मीद जताई जा रही है।

एएसपी संतोष कुमार सिंह की सतत निगरानी एवं प्रोत्साहन से पुलिस कर्मियों में नया उत्साह देखने को मिला है। जिले में न्यायपूर्ण व त्वरित विवेचना संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए उनका यह प्रयास सराहनीय कदम माना जा रहा है।

 

error: Content is protected !!