
शामली। जनपद शामली में अपराध नियंत्रण और कानून–व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) शामली श्री संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में मंगलवार रात्रि को शामली में फुट पेट्रोलिंग की गई। इस दौरान थाना कोतवाली शामली व महिला थाना की पुलिस टीमों ने उनके साथ क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा लिया।
पेट्रोलिंग के दौरान एएसपी श्री सिंह ने बाजारों, मुख्य मार्गों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लोगों से बातचीत की और सुरक्षा से संबंधित जानकारी प्राप्त की। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र में सक्रियता बढ़ाई जाए ताकि किसी भी आपराधिक गतिविधि पर तुरंत अंकुश लगाया जा सके।
एएसपी संतोष कुमार सिंह की इस मुहिम की स्थानीय नागरिकों ने सराहना की। लोगों का कहना है कि वरिष्ठ अधिकारी के इस तरह मैदानी स्तर पर उतरने से पुलिस पर जनता का विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है।
संतोष कुमार सिंह ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस का सर्वोच्च दायित्व है, और जनता की सुरक्षा के लिए ऐसी फुट पेट्रोलिंग समय-समय पर जारी रहेगी।