20 दिन से लापता है मानसिक रूप से बीमार युवक, माँ ने थाने में लगाई गुहार

 

कांधला।कस्बे के मोहल्ला रायजादगान डांगडूंगरा निवासी महिला ज़रीफ़ा ने थाने में तहरीर देकर अपने 25 वर्षीय पुत्र कासिम की तलाश की गुहार लगाई है।पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका पुत्र कासिम करीब 20 दिन पहले बिना बताए घर से कहीं चला गया था, जिसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है। परिवारजन ने रिश्तेदारों, दोस्तों और आस-पास के इलाकों में युवक की काफी खोजबीन की, लेकिन अब तक वह घर नहीं लौटा।महिला ज़रीफ़ा ने बताया कि उसका पुत्र मानसिक रूप से बीमार है और इलाज के लिए पिछले कुछ समय से उसका उपचार भी चल रहा था। अचानक घर से लापता हो जाने के बाद परिवार बेहद परेशान है और किसी अनहोनी की आशंका से सहमा हुआ है।परिवारजनों का कहना है कि यदि किसी को कासिम के बारे में कोई जानकारी मिले तो कृपया तत्काल कांधला पुलिस या परिवार से संपर्क करें।

पीड़िता ने पुलिस प्रशासन से अपने पुत्र की जल्द बरामदगी और उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।इस घटना के बाद मोहल्ले में भी चिंता और सहानुभूति का माहौल है। लोग लगातार दुआ कर रहे हैं कि लापता युवक सकुशल अपने घर लौट आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!