
वारियर कबड्डी टूर्नामेंट का हुआ शानदार आगाज़, रालोद नेता बने मुख्य अतिथि
कांधला/शामली। जनपद शामली के पंचायत क्षेत्र वार्ड 15 के अंतर्गत आने वाले गांव सुन्ना में देर रात्रि खेल प्रेमियों के बीच वारियर कबड्डी टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ किया गया। इस आयोजन में क्षेत्र के जाने-माने समाजसेवी व रालोद नेता राजन जावला ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर फीता काटकर टूर्नामेंट का विधिवत उद्घाटन किया।टूर्नामेंट के शुभारंभ के दौरान खिलाड़ियों और ग्रामीणों ने मुख्य अतिथि राजन जावला का फूल मालाओं से गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और कहा कि — “खेल युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देता है। कबड्डी जैसे पारंपरिक खेल हमारी संस्कृति की पहचान हैं, जिन्हें बढ़ावा देना बेहद जरूरी है।”राजन जावला ने उपस्थित खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ खेलने और अनुशासन बनाए रखने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचलों में इस प्रकार के आयोजन न केवल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करते हैं, बल्कि आपसी भाईचारे को भी मजबूत बनाते हैं कार्यक्रम में विशेष रूप से रूपेन्द्र मलिक, संजीव मलिक, बिट्टन भाई, राहुल, विकास, सुरेन्द्र, गोविंद, प्रिंस, अजय सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए आयोजक मंडल की सराहना की।ग्रामीणों ने देर रात तक चलने वाले कबड्डी मुकाबलों का भरपूर आनंद लिया और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। मैदान में “जय कबड्डी” के नारों से माहौल गूंज उठा। पूरे कार्यक्रम में जोश, उत्साह और खेल भावना की अद्भुत झलक देखने को मिली।