
शामली — आज दिनांक 14 अक्टूबर को अपर पुलिस अधीक्षक शामली श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा मंगलवार की परेड के अवसर पर न्यू पुलिस लाइन व आरटीसी बैरक सहित अन्य संबंधित स्थानों का विस्तृत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एएसपी ने पुलिस बल की अनुशासन, ट्रेनिंग व्यवस्था और रहने की सुविधाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को सुधार व उन्नयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एसपी संतोष कुमार सिंह अपने ऊर्जावान व्यक्तित्व और कर्मठ नेतृत्व शैली के लिए जिले में विशेष पहचान रखते हैं। परेड में उनकी उपस्थिति ने न केवल जवानों में उत्साह भर दिया बल्कि पुलिस व्यवस्था और कार्यप्रणाली में सुधार हेतु स्पष्ट दिशा भी प्रदान की। उन्होंने बल को हमेशा सतर्क, अनुशासित और जनता की सेवा में तत्पर रहने का संदेश दिया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने आरटीसी प्रशिक्षुओं से संवाद कर उनके सुझावों को भी सुना और प्रशिक्षण में गुणवत्ता बनाए रखने पर जोर दिया। उनके इस सक्रिय व सकारात्मक approach की उपस्थित जवानों ने सराहना की।