IMG-20251011-WA0000

 

कैराना। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने और छात्राओं में आत्मरक्षा के प्रति जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से कस्बे के खन्द्रावली मार्ग स्थित हिमालय मॉडल स्कूल में मार्शल आर्ट प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। यह प्रशिक्षण मिशन शक्ति-5.0 के अंतर्गत शुक्रवार को आरंभ हुआ, जिसमें छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाने हेतु अनुभवी ट्रेनर संजीव सैनी पहुंचे।

प्रशिक्षण के पहले दिन संजीव सैनी ने छात्राओं को मार्शल आर्ट के फायदे बताते हुए कहा कि इस कला में निपुण होने से व्यक्ति कठिन परिस्थितियों में ना सिर्फ खुद की, बल्कि किसी भी मजबूर या निर्बल व्यक्ति की सहायता कर सकता है। उन्होंने छात्राओं को आत्मविश्वास और मानसिक मजबूती के महत्व के बारे में भी प्रेरित किया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या अलका तिवारी ने बताया कि छात्राओं के व्यक्तित्व विकास और आत्मविश्वास को मजबूत बनाने के उद्देश्य से यह पहल शुरू की गई है। प्रशिक्षण कार्यक्रम तीन माह तक चलेगा, जिसमें ट्रेनर सप्ताह में एक दिन छात्राओं को मार्शल आर्ट की विभिन्न तकनीक और गुर सिखाएंगे। प्राथमिक स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया जाएगा।

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक जनकराज तिवारी समेत विद्यालय का पूरा स्टाफ उपस्थित रहा और इस पहल की सराहना करते हुए छात्राओं को सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!