Oplus_131072

 

शामली पुलिस कार्यालय में महिला परामर्श केन्द्र की इस शुरुआत से महिलाओं की समस्याओं का होगा त्वरित समाधान!

शामली। जनपद शामली में महिलाओं की सुरक्षा और उनके अधिकारों की रक्षा को ध्यान में रखते हुए एक नई शुरुआत हुई है। दिनांक 01 अक्तूबर 2025 को पुलिस कार्यालय शामली में महिला परामर्श केन्द्र का शुभारंभ किया गया। इस केन्द्र का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक शामली संतोष कुमार ने संयुक्त रूप से किया।

शुभारंभ अवसर पर जनपद के कई पुलिस अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे। अधिकारियों ने बताया कि इस केन्द्र के माध्यम से महिलाओं से संबंधित शिकायतों और पारिवारिक विवादों का समाधान शांतिपूर्ण व संवेदनशील ढंग से कराया जाएगा।

एसपी एन.पी. सिंह ने कहा कि महिला परामर्श केन्द्र महिलाओं को न्याय दिलाने और उनकी समस्याओं को सुनने का एक मजबूत मंच बनेगा। उन्होंने साथ ही यह भी बताया कि महिलाओं को हरसंभव सुरक्षा और सम्मानजनक माहौल प्रदान करना पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है।

एएसपी संतोष कुमार ने विश्वास जताया कि इस परामर्श केन्द्र से महिलाओं को न केवल फौरी मदद मिलेगी बल्कि समाज में सकारात्मक संदेश भी जाएगा।

इस अवसर पर उपस्थित समाज सेविका महिलाओं ने महिला परामर्श केन्द्र की सराहना करते हुए और इसके महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि यह कदम महिलाओं को आत्मविश्वास और सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में एक अहम पहल साबित होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!