20250929_181047

 

सहारनपुर के कुतुबशेर इंडस्ट्रियल मुस्लिम इंटर कॉलेज में छात्राओं को साइबर सुरक्षा व महिला सशक्तिकरण पर जागरूक किया गया।

सहारनपुर। मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत थाना साइबर क्राइम महिला पुलिस टीम ने सोमवार को नगर के कुतुबशेर स्थित इंडस्ट्रियल मुस्लिम इंटर कॉलेज का दौरा किया। इस दौरान टीम ने छात्राओं को साइबर सुरक्षा, ऑनलाइन ठगी से बचाव, और महिला सशक्तिकरण से जुड़ी अहम जानकारियाँ दीं।

कार्यक्रम में छात्राओं को बताया गया कि इंटरनेट पर अजनबी लिंक्स पर क्लिक करने, फेक ऑफर्स पर भरोसा करने व अज्ञात कॉल या संदेशों के जाल में फंसने से कैसे बचा जा सकता है। साथ ही उन्हें यह भी जागरूक किया गया कि किसी प्रकार की ऑनलाइन ठगी या साइबर अपराध की स्थिति में किस प्रकार तत्काल उचित कदम उठाए जाएँ।

महिला पुलिस टीम ने छात्राओं को उनके कानूनी अधिकारों और सरकारी योजनाओं के लाभ के बारे में भी जानकारी दी। टीम ने कहा कि आत्मनिर्भर व जागरूक बनकर महिलाएँ न केवल खुद को बल्कि समाज को भी सुरक्षित बना सकती हैं।

इस अवसर पर छात्राओं को कई महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर साझा किए गए, जिनमें 1090 (महिला हेल्पलाइन), 1930 (साइबर धोखाधड़ी शिकायत), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 108 (आपातकालीन स्वास्थ्य सेवा) और 112 (आपातकालीन पुलिस सहायता) शामिल हैं। पुलिस टीम ने छात्राओं को इन नंबरों का सही समय पर उपयोग करने की अपील भी की।

कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और साइबर अपराध से बचाव व महिला सुरक्षा से जुड़े सवाल भी पूछे, जिनका पुलिस अधिकारियों ने विस्तार से जवाब दिया।

 

 

error: Content is protected !!