नशे में युवक ने झाड़ा रौब, एसओ के बारे में कही बात का वीडियो वायरल

 

सादिक सिद्दीक़ी

कांधला। कस्बा एलम में शराब की दुकान के पास एक युवक का हाईवोल्टेज ड्रामा चर्चा का विषय बना हुआ है। युवक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में युवक शराब के नशे में दिखाई दे रहा है और आसपास मौजूद लोगों के साथ गाली-गलौच करते हुए नजर आ रहा है। इतना ही नहीं, युवक लोगों पर रौब झाड़ते हुए एसओ द्वारा उसके चरण छूने तक की बात कहता सुनाई दे रहा है।

 

वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। शराब की दुकान के पास युवक की इस हरकत ने लोगों का ध्यान खींचा है। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान कस्बा चौकी पर तैनात एक सिपाही भी सादे कपड़ों में मौके पर मौजूद था। हालांकि, वायरल वीडियो में किए जा रहे दावों और मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी की भूमिका को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।

 

फिलहाल युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग भी सवाल उठा रहे हैं कि आखिर युवक किसके दम पर वहां मौजूद लोगों पर रौब झाड़ रहा था और एसओ के चरण छूने जैसी बात क्यों कह रहा था। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

error: Content is protected !!