कैराना। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शामली की ओर से जारी आदेश के तहत शिक्षा विभाग में अदला-बदली की कार्यवाही करते हुए एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक कदम उठाया गया है। आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि प्रवीण कुमार, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय मवी, विकास क्षेत्र कैराना को उनके मूल विद्यालय में कार्यमुक्त कर वापस भेजा जा रहा है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लता रावत द्वारा हस्ताक्षरित आदेश में निर्देश दिया गया है कि संबंधित कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से अपने मूल विद्यालय, कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय मवी, में कार्यभार ग्रहण करना होगा।
इस आदेश की प्रति आवश्यक जानकारी और कार्यवाही हेतु महानिदेशक स्कूल शिक्षा, जिला अधिकारी शामली, मुख्य विकास अधिकारी, शिक्षा निदेशक बेसिक लखनऊ, सचिव बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज, सहायक शिक्षा निदेशक सहारनपुर मंडल तथा वित्त एवं लेखाधिकारी शामली समेत अन्य अधिकारियों को प्रेषित की गई है।
आदेश के जारी होने के बाद शिक्षा विभाग के भीतर इसकी चर्चा जोरों पर है, क्योंकि इसे नियमित प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी बनाने की प्रक्रिया का हिस्सा माना जा रहा है।