भारतीय किसान यूनियन का एक प्रतिनिधिमंडल नें सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से की मुलाकात

 

भाजपा सरकार पर भड़के किसान नेता, बोले– किसानों की अनदेखी कर रही सरकार

 

शामली;भारतीय किसान यूनियन का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय लखनऊ पहुँचा और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की। इस दौरान किसान नेताओं ने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार किसानों की लगातार अनदेखी कर रही है। किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध नहीं कराया जा रहा, कई सालों से गन्ने के दाम नहीं बढ़ाए गए, आवारा पशु फसलों को चौपट कर रहे हैं और किसानों पर स्मार्ट मीटर व बढ़ती बिजली दरों का बोझ डाल दिया गया है। किसान नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों के नाम पर वादे तो बहुत किए, लेकिन आज भी किसान सबसे ज्यादा संकट में है। खेत से लेकर मंडी तक किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जबकि सरकार मूकदर्शक बनी हुई है।इस मौके पर अखिलेश यादव ने किसानों को भरोसा दिलाया कि समाजवादी पार्टी उनकी हर समस्या को लोकसभा और विधानसभा में जोरदार ढंग से उठाएगी। उन्होंने कहा कि यदि 2027 में सपा की सरकार बनती है तो किसानों के हितों को प्राथमिकता दी जाएगी और ठोस नीतियाँ लागू की जाएंगी।

किसान नेताओं ने अखिलेश यादव को हरे रंग का परना पहनाकर सम्मानित किया।

प्रतिनिधिमंडल में मंडल उपाध्यक्ष ब्रह्मपाल नाला, नवीन प्रधान, डिंडाली सहित कई किसान नेता शामिल रहे। किसानों की यह नाराज़गी भाजपा सरकार के लिए आने वाले समय में बड़ी चुनौती साबित हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!