कांधला में मचा हड़कंप: अचानक पैदल गश्त पर निकले थाना प्रभारी सतीश कुमार

 

कांधला कस्बे के दिल्ली बस स्टैंड पर उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब थाना प्रभारी सतीश कुमार अपने पुलिस दल के साथ अचानक पैदल गश्त पर पहुंच गए। बिना किसी पूर्व सूचना के पहुंची पुलिस टीम को देखकर क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

थाना प्रभारी ने बस स्टैंड क्षेत्र में खड़े संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की जांच कर सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा लिया। साथ ही दुकानदारों और यात्रियों से संवाद करते हुए उन्हें कानून व्यवस्था के प्रति जागरूक किया।गश्त के दौरान कुछ अव्यवस्थित दुकानों को व्यवस्थित करने और अतिक्रमण हटाने के निर्देश भी दिए गए। वहीं, युवाओं को सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग न मचाने की सख्त हिदायत दी गई।थाना प्रभारी सतीश कुमार ने कहा कि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखना प्राथमिकता है। पैदल गश्त आगे भी जारी रहेंगी ताकि जनता में पुलिस के प्रति विश्वास बना रहे और असामाजिक तत्वों में डर पैदा हो।स्थानीय लोगों ने थाना प्रभारी की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए इसे एक सकारात्मक कदम बताया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!