शामली। कांधला थाना क्षेत्र के गांव डूंडू खेडा का 12 किशोर यमुना में नहाते समय लापता हो गया था। दो दिन बीत जाने के बाद भी गोताखोर किशोर का सुराग नहीं लगा सके। किशोर के लापता होने से परिजनों में कोहरा मचा हुआ है।
बीते रविवार के दोपहर 3:30 के लगभग थाना क्षेत्र के गांव डूंडू खेडा निवासी 12 वर्षीय कान्हा उर्फ प्रियांशु पुत्र राजू अपने साथी शिवम, अनमोल, आर्यन सहित 4 बच्चों के साथ यमुना नहर में नहाने के लिए गए थे। यमुना में नहाने के लिए पहुंचा तो यमुना की तेजधार में डूब गया। कान्हा के डूबने के तुरंत बाद ही साथ आए किशोरो ने खेत पर कार्य करने वाले किसान को मामले की जानकारी दी। किशोर के डूबने की सूचना से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने आसपास के लोगों को मदद के लिए मौके पर बुलाया। परिजनों का मामले की जानकारी दी गई। तभी से गोताखोर में परिजन यमुना में डूबे किशोर की तलाश में जुटे हुए हैं। सोमवार को घटना के दूसरे दिन भी गंगेरू चौकी पुलिस ने गोताखोरो की टीम के साथ मिलकर सुबह से लेकर शाम तक लापता किशोर की तलाश में जनपद बागपत के गांव बोहड्डा की सीमा तक यमुना में खोजबीन की लेकिन किशोर का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। घटना के दो दिन बीत जाने के बाद भी किशोर का कोई सुराग न लग पाने से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। ग्राम प्रधान राजपाल सिंह का कहना है कि सोमवार को भी किशोर की तलाश जारी है अभी तक किशोर का सुराग नही लग सका है।