IMG-20250706-WA0012

 

सदर उपजिलाधिकारी ने कहा: बीमा आज की जरूरत, बजाज एलियांज जनता के लिए लाभदायक!

शामली। कैराना रोड स्थित बजाज एलियांज लाइफ इंश्योरेंस की नई शाखा का उद्घाटन गुरुवार को मुख्य अतिथि सदर उपजिलाधिकारी विनय प्रताप भदोरिया, वरिष्ठ अतिथि रविन्द्र सिंह पंवार (जीएम, बजाज एलियांज), शामली इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष अंकित गोयल और मानस अजय संगल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य लोगों ने बीमा के महत्व पर प्रकाश डाला और कंपनी की उपलब्धियों की सराहना की।

“बीमा आज की अनिवार्य आवश्यकता”

मुख्य अतिथि विनय प्रताप भदोरिया ने अपने संबोधन में कहा कि “आज के समय में बीमा हर व्यक्ति की जरूरत बन चुका है। बजाज एलियांज लाइफ इंश्योरेंस जनता के लिए बेहद लाभदायक है और इस शाखा के खुलने से शामली के नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।”

“बजाज एलियांज बनेगी नंबर वन कंपनी”

बजाज एलियांज के जीएम रविन्द्र सिंह पंवार ने बताया कि “हमारी कंपनी वर्तमान में देश की दूसरी सबसे बड़ी एजेंसी चैनल वाली इंश्योरेंस कंपनी है, लेकिन जल्द ही हम नंबर वन बनने वाले हैं। चाहे लाइफ इंश्योरेंस हो, हेल्थ इंश्योरेंस हो या कोई अन्य क्षेत्र, हर किसी को अपनी क्षमता के अनुसार बीमा करवाना चाहिए।”

“शामली के लिए गर्व की बात”

शामली इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष अंकित गोयल ने कहा, “बजाज एलियांज एक भरोसेमंद भारतीय कंपनी है जो दशकों से विभिन्न क्षेत्रों में सेवाएं दे रही है। शामली में इसका कार्यालय खुलना नगरवासियों के लिए हर्ष का विषय है।”

उपस्थित गणमान्य व्यक्ति

इस अवसर पर ब्रांच मैनेजर देवेंद्र चौहान, विवेक संगल, अनुज पंवार, पूजा, सुधीर विश्वकर्मा, सत्यप्रकाश अग्रवाल, यशपाल पंवार, निशिकांत संगल, अनिल उपाध्याय, नाथीराम प्रधान, हाजी इस्लाम (पूर्व चेयरमैन, कांधला), पंकज पंवार, विनय बालियान, नितिन पुंडीर, वरुण पंवार, आकाश चौहान, तनुज कुमार सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इस नई शाखा के माध्यम से शामली और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को बेहतर बीमा सेवाएं प्रदान की जाएंगी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!