IMG-20250529-WA0020

 

अवैध असलहा व जिंदा कारतूस बरामद, आरोपी दबोचा

कैराना। कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करके उसका चालान कर दिया है।

एसपी शामली रामसेवक गौतम के निर्देशानुसार आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को कोतवाली पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम व पता जावेद उर्फ हाथी निवासी ग्राम इस्सापुर खुरगान बताया। पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध पुलिस ने सम्बंधित धारा में अभियोग पंजीकृत करके उसका चालान कर दिया है।

 

 

error: Content is protected !!