IMG-20250529-WA0027

 

ईद-उल-अजहा शांति और सौहार्द के साथ मनाएं: धर्मेन्द्र सिंह की अपील! नशे के ख़िलाफ़ भी भरी हुंकार!

क़ानून व्यवस्था के बाहुबली इंस्पेक्टर धर्मेन्द सिंह ने नशे के ख़िलाफ़ कसी कमर! नशा तस्करी करने वालों को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि “ऐसे लोगों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। नशे के खिलाफ जंग में समाज से भी एकजुट होने का आग्रह!

कैराना। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक क़ानून व्यवस्था के बाहुबली धर्मेंद्र सिंह ने ईद-उल-अजहा के त्योहार को शांतिपूर्वक मनाने और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील करते हुए क्षेत्र के ग्रामीणों के साथ बैठक की। उन्होंने नशे की तस्करी करने वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

गुरुवार को खादर क्षेत्र के गांव इस्सापुर खुरगान, बसेड़ा और दभेड़ी खुर्द के ग्रामीणों के साथ हुई बैठक में एसआई धर्मेंद्र सिंह ने क्षेत्र की सुरक्षा और समस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि “असामाजिक तत्व समाज में वैमनस्यता फैलाने का काम करते हैं, ऐसे लोगों का सामाजिक बहिष्कार किया जाना चाहिए।”

ईद पर शांति और सद्भाव का संदेश

कोतवाली प्रभारी ने आगामी ईद-उल-अजहा के मौके पर लोगों से कानून का पालन करते हुए शांतिपूर्वक त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि “त्योहार खुशियों और एकता का प्रतीक होते हैं, इन्हें किसी भी प्रकार की अशांति से दूर रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।”

नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी!

बैठक के दौरान एसआई धर्मेंद्र सिंह ने नशीले पदार्थों की तस्करी और युवाओं को बर्बाद करने वाले तत्वों पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि “नशा समाज की जड़ों को खोखला कर रहा है। युवा पीढ़ी इसकी गिरफ्त में आकर अपना भविष्य खराब कर रही है। समाज को एकजुट होकर इसके खिलाफ लड़ाई लड़नी होगी।” उन्होंने नशा तस्करी करने वालों को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि “ऐसे लोगों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।”

इस बैठक में गांवों के बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और पुलिस प्रशासन के इस प्रयास की सराहना की।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!